पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा 'हिप्पा', CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

Former PM Manmohan Singh: हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान 'हिप्पा' अब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिप्पा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियों के कारण देश के लोग आत्म-सम्मान के साथ खड़े हैं और हिमाचल प्रदेश के विकास में भी उनका विशेष योगदान रहा है।

Former PM Manmohan Singh: हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान 'हिप्पा' अब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को इसकी घोषणा की है।

Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) का नाम स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने हिप्पा में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियों के कारण देश के लोग आत्म-सम्मान के साथ खड़े हैं और हिमाचल प्रदेश के विकास में भी उनका विशेष योगदान रहा है। उनके प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में अनेक बड़े संस्थान खुले, जिसका लाभ आज प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

End of Feed