देश

Hindu Child: 'हिंदू एक नहीं, चार बच्चे पैदा करें...' भाजपा सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान

Hindu Child: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया। उन्होंने हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने की अपील की। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू एक नहीं, चार बच्चे पैदा करें।

BJP MP Sakshi Maharaj

भाजपा सांसद साक्षी महाराज

HinduChild: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैंने बहुत पहले जनवरी में मेरठ में कहा था कि जनसंख्‍या का संतुलन नहीं बिगड़ना चाहिए, इसलिए या तो 'हम दो, हमारे दो' के लिए कानून बनाया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है, तो हिंदुओं को तीन नहीं, बल्कि चार बच्चे पैदा करने चाहिए।'

साक्षी महाराज ने मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ममता सरकार द्वारा की गई जांच में भी अब यह स्पष्ट रूप से सामने आ गया है कि हिंदुओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ, उन्हें वहां से भगाया गया। मुर्शिदाबाद की स्थिति स्पष्ट है। इस मामले में भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट को फैसला लेना होगा।'

साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसी भी दल के साथ चुनाव लड़ लें, लेकिन मैं उनको बता देना चाहता हूं कि भाजपा थी, भाजपा है और आगे भी भाजपा ही आएगी। उन्नाव की स्थिति को ही देख लीजिए, यहां से अनु टंडन ने पहले कांग्रेस से चुनाव लड़ा और उसके बाद उन्होंने सपा से भी दावेदारी पेश की। मगर, परिणाम वही आया है, इसलिए अखिलेश यादव किसी के साथ भी चुनाव लड़ें, लेकिन यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि वह भाजपा के साथ ही रहेगी।

ये भी पढ़ें- Pakistan Hindu Minister: पाकिस्तान के 'हिंदू मंत्री' पर सिंध में विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला, काफिले पर सब्जियां फेंकी

उन्होंने आगे कहा, 'गंगा में डुबकी लगाने से हमारे पाप तो धुल जाते हैं, जिनके नहीं धुलते, वो नहाते ही नहीं हैं।' बता दें कि सांसद साक्षी महाराज उन्नाव लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की अनु टंडन को बड़े अंतर से हराया था। इससे पहले वह लगातार दो बार यहां से सांसद चुने गए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

रवि वैश्य
रवि वैश्य Author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article