दुनिया

Pakistan Hindu Minister: पाकिस्तान के 'हिंदू मंत्री' पर सिंध में विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला, काफिले पर सब्जियां फेंकी

Pakistan's Hindu Minister Attack: धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी पर सरकार की विवादास्पद सिंचाई नहर परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हमला किया।

Image

धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी पर हमला

Pakistan's Hindu Minister Attack: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में नयी नहरों की योजना के खिलाफ रैली निकालने वाले प्रदर्शनकारियों ने एक हिंदू राज्य मंत्री पर हमला किया है।पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद और धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी शनिवार को थट्टा जिले से गुजर रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर टमाटर और आलू फेंके और संघीय सरकार के खिलाफ नारे लगाए।अधिकारियों ने बताया कि हमले में कोहिस्तानी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

रेडियो पाकिस्तान ने खबर दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कोहिस्तानी को फोन किया और घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया।प्रधानमंत्री ने कहा, 'जन प्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है। घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।'

संघीय गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी

सूचना मंत्री अता तरार ने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक गुलाम नबी मेमन से घटना का ब्यौरा तथा संघीय गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।उन्होंने हैदराबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को हमले में शामिल व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

कोहिस्तानी सिंध के जमशोरो जिले से संबंध रखते हैं

नेशनल असेंबली की वेबसाइट पर मौजूद निजी जानकारी के अनुसार, कोहिस्तानी सिंध के जमशोरो जिले से संबंध रखते हैं और 2018 में पीएमएल-एन से पहली बार संसद के सदस्य चुने गए थे। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वह 2024 में फिर निर्वाचित हुए और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article