देश

राहुल गांधी कब होंगे गिरफ्तार हिमंता ने बताया, कांग्रेस की न्याय यात्रा पर असम के CM हुए हमलावर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 09:09 AM IST

Himanta Biswa Sarma : सरमा ने आगे कहा कि 'मामले में केस दर्ज हो गया है। इसकी जांच एसआईटी करेगी। हमारे पास साक्ष्य हैं। राहुल के उसकाने के बाद गुवाहाटी में बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बैरिकेड तोड़ने के लिए लोगों को उकसाया। लोकसभा का चुनाव हम जीतने जा रहे हैं।

Image

हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर बोला हमला।

Photo : PTI

Himanta Biswa Sarma : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया दिते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि उनका इरादा असम को अस्थिर करना है। राहुल धुबरी में यात्रा निकालने चाहते हैं, उनकी इस यात्रा पर हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन हम उन्हें लोकसभा चुनाव के गिरफ्तार करेंगे। इससे पहले गिरफ्तारी करने पर मामले में राजनीति शुरू हो जाएगी। मामले में केस दर्ज हो गया है और एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा के बाद करेंगे गिरफ्तार

हिमंता ने कहा, 'राहुल गांधी का इरादा असम को अस्थिर करने का है। अब वह धुबरी में यात्रा निकालने चाहते हैं। उनके यात्रा निकालने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। हम उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे। हम यदि लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें गिरफ्तार करेंगे तो इस पर राजनीति शुरू हो जाएगा।'

मामले की जांच एसआईटी करेगी

सरमा ने आगे कहा कि 'मामले में केस दर्ज हो गया है। इसकी जांच एसआईटी करेगी। हमारे पास साक्ष्य हैं। राहुल के उसकाने के बाद गुवाहाटी में बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बैरिकेड तोड़ने के लिए लोगों को उकसाया। लोकसभा का चुनाव हम जीतने जा रहे हैं इसलिए हम इस मामले में राजनीति करना नहीं चाहते।'

'गमोचा' बयान के लिए राहुल पर निशाना साधा

सरमा ने बुधवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राज्य की संस्कृति और पहचान के प्रतीक 'गमोचा' (असमी गमछा) से संबंधित टिप्पणी समेत कुछ अन्य बयानों के लिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। शर्मा ने 'एक्स' पर किए गए सिलसिलेवार पोस्ट में राहुल के सार्वजनिक रैलियों में दिए गए भाषणों का वीडियो और उस मुद्दे पर अपना बयान साझा किया। शर्मा ने पोस्ट में लिखा, 'राहुल बाबा, असम का गामोचा सिर्फ शरीर पोछने के लिए नहीं है। यह असम के स्वाभिमान का प्रतीक हैं। गामोचा कई प्रकार के होते है। असम के सबसे बड़े उत्सव बिहु में गामोचा बिहुआन के तौर पर, अतिथि के सम्मान के लिए, भगवान के आसन के लिये और उत्सव एवं अन्य समारोह पर पहनने के लिए प्रयोग किया जाता हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article