हिमाचल प्रदेश में लौटी रौनक, क्रिसमस के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी, अटल सुरंग बनी पसंदीदा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2023, 01:13 PM IST

इस मॉनसून के मौसम में बारिश के दौरान दो बार हिमाचल प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी नुकसान हुआ। भारी बारिश ने मंडी और कुल्लू जिलों में कहर बरपाया जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई।

Himachal Pradesh Christmas Tourists: क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर लंबे सप्ताहांत के दौरान हिमाचल प्रदेश में हजारों पर्यटक उमड़े और कुल्लू तथा लाहौल एवं स्पीति के साथ रोहतांग में अटल सुरंग सबसे अधिक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में शामिल हो गई। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 12,000 से अधिक वाहनों में अनुमानित 65,000 लोगों ने सुरंग को पार किया। 9.2 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग 10,000 फुट से ऊंची, दुनिया की सबसे ऊंची सिंगल-ट्यूब सुरंग है। शनिवार को रोहतांग में भारी बर्फबारी हुई जिससे पर्यटकों ने यहां का रुख किया।

Himachal tourists

हिमाचल में उमड़े पर्यटक

सीएम सुखविंदर बोले, पर्यटकों का स्वागत है

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, लाखों की तादाद में इतनी बड़ी संख्या में आए पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं। मॉनसून के मौसम में प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। इस मॉनसून के मौसम में बारिश के दौरान दो बार हिमाचल प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी नुकसान हुआ। भारी बारिश ने मंडी और कुल्लू जिलों में कहर बरपाया जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई। अगस्त में दूसरे दौर की बारिश में शिमला और सोलन जिले प्रभावित हुए तथा राजधानी शिमला को भी भारी क्षति हुई।

End of Feed