Landslide in Himachal Pradesh: हिमाचल में लैंडस्लाइड, किन्नौर का शिमला से टूटा संपर्क

Breaking News: हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइन के चलते लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। भूस्खलन से नेशनल हाईवे (NH-5) ब्लॉक हो गया। इस घटना के चलते किन्नौर का राज्य की राजधानी शिमला से संपर्क टूट गया है।

Landslide in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का राजधानी शिमला से संपर्क उस समय टूट गया, जब मंगलवार सुबह नेगुलसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग) पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

himachal pradesh.

हिमाचल में लैंडस्लाइड।

बड़ी संख्या में फंसे पर्यटकों के वाहन और ट्रक

भूस्खलन के कारण राजमार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन और सेब से लदे ट्रक फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग को साफ करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, पहाड़ों से गिर रहा मलबा काम में बाधा डाल रहा है। पिछले वर्ष नेगुलसारी में भूस्खलन के बाद, सेब सहित अन्य फसलों के परिवहन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी तथा यह सुनिश्चित किया गया था कि किसानों की उपज समय पर बाजार तक पहुंचे।

End of Feed