देश

Food Poisonings: महाराष्ट्र के ठाणे में एक स्कूल में परोसी गई 'खिचड़ी' खाने के बाद 38 छात्र अस्पताल में भर्ती

Food Poisoning: महाराष्ट्र के ठाणे में 1 अक्टूबर को एक स्कूल में मिड डे मील कार्यक्रम के तहत परोसा गया भोजन खाने के बाद 38 बच्चे बीमार पड़ गए, इस घटना से हड़कंप मच गया।

Image

ठाणे में 'खिचड़ी' खाने के बाद 38 छात्र अस्पताल में भर्ती

Photo : ANI

Food Poisoning in Thane: महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़ी खबर सामने आई है, बताते हैं कि मंगलवार यानी 1 अक्टूबर को एक स्कूल में मिड डे मील कार्यक्रम के तहत परोसा गया भोजन खाने के बाद 38 बच्चे बीमार पड़ गए, बच्चों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले के सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक महाराष्ट्र के ठाणे के कलवा सह्याद्री स्कूल के छात्रों को स्कूल में परोसी गई 'खिचड़ी' खाने के बाद कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं

यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने दी, डॉक्टर ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद बच्चों को चक्कर आने, जी मिचलाने, सिर दर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद इन सभी बच्चों का इलाज किया गया।

वहीं इस मामले में अपडेट ये है कि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और इलाज के बाद सभी बच्चों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article