हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही! समेज ब्रिज के पास बादल फटने से 13 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

Himachal Pradesh Cloudburst: आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। मंडी जिले के जोगिंदर नगर में 24 घंटों में सबसे ज्यादा 110 एमएम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में लगभग 75 प्रतिशत क्षेत्रों में 30 मिमी से 50 मिमी बारिश हुई है।

Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के श्रीखंड के पास समेज और बागी पुल के पास बुधवार रात को बादल फटने से 45 लोग बह गए। आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 14वीं बटालियन के कमांडेंट बलजिंदर सिंह ने कहा कि इस साल एनडीआरएफ की टीमों को हिमाचल प्रदेश में पूरी तैयारी के साथ भेजा गया था ताकि बचाव कार्यों में कोई देरी न हो।

Himachal Pradesh Cloudburst

हिमाचल प्रदेश के समेज ब्रिज के पास बादल फटने से 13 लोगों की मौत

अभी तक हमने 13 शव किए गए बरामद

बलजिंदर सिंह ने कहा कि इस साल एनडीआरएफ की टीमों को हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में भेजा गया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बचाव कार्यों में कोई देरी न हो। समेज में बादल फटने की घटना बहुत बड़ी आपदा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह तक 13 शव बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि अभी तक हमने 13 शव बरामद किए हैं। चार शव पहले बरामद किए गए थे। दस और लोग लापता हैं, और अभी तक हमें नौ शव मिले हैं। एक व्यक्ति अभी भी नहीं मिला है। हम सुनिश्चित करेंगे कि बचाव अभियान ठीक से चलाया जाए।

End of Feed