Heron Mark2: भाग खड़ें होंगे चीन और पाकिस्तान! भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ 'इजरायली ब्रह्मास्त्र' हेरॉन मार्क 2

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 13, 2023, 08:37 AM IST

Heron Mark2: इंडियन एयरफोर्स अपने चीता प्रोजेक्ट को लगातार आगे बढ़ाने में जुटी है। इसके तहत इजरायली हेरॉन ड्रोन को अपग्रेड किया जा रहा है। उसे स्ट्राइक करने की क्षमताओं से लैस किया जा रहा है।

Heron Mark2: स्वतंत्रता दिवस से ठीक दो दिन पहले भारतीय वायुसेना ने अपने बेड़े में एक ऐसा हथियार शामिल किया है, जिससे पाकिस्तान और चीन दोनों के गलत इरादे धरे के धरे रह जाएंगे। भारतीय वायुसेना में रविवार को हेरॉन मार्क 2 ड्रोन शामिल किया गया है। जिसे इजरायली ब्रह्मास्त्र भी कहा जाता है। यह एक ही बार में चीन और पाकिस्तान की सीमा का चक्कर लगा सकता है साथ ही जरूरत पड़ने पर मिसाइलें भी दाग सकता है।

End of Feed