गायब हो गए हेमंत सोरेन! आधी रात तक आवास में थे, लेकिन अब ED को नहीं मिल रही लोकेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 02:48 PM IST

Hemant Soren News: जब ईडी की टीम उनके घर में दाखिल हुई तो हेमंत सोरेन गायब मिले। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सोरेन आधी रात तक दक्षिणी दिल्ली के शांति निकेतन स्थिति आवास पर ही थे।

Hemant Soren News: प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गायब हो गए हैं। आधी रात तक वह आवास में ही थे, लेकिन इसके बाद वो किसी अज्ञात जगह पर चले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ईडी की टीम को अभी तक हेमंत सोरेन की मौजूदा लोकेशन नहीं मिली है। दअरसल, जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी की टीम आज सुबह 7 बजे दिल्ली स्थिति सोरेने के आवास पर पहुंची थी।

Hemant Soren

हेमंत सोरेन

कहा जा रहा है कि जब ईडी की टीम उनके घर में दाखिल हुई तो हेमंत सोरेन गायब मिले। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सोरेन आधी रात तक दक्षिणी दिल्ली के शांति निकेतन स्थिति आवास पर ही थे। हालांकि, वह बाद में कहां गए, यह किसी को नहीं पता है। बता दें, जांच एजेंसी ने सोरेन को पिछले हफ्ते नया समन जारी किया था और उनसे यह बताने को कहा था कि वह पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे।

End of Feed