Where is Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकेशन पिछले 24 घंटे से अधिक समय से ट्रैक नहीं हो सकी है, सवाल खड़े होने लाजमी हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या सचमुच ईडी के खौफ से सीएम सोरेन गायब हो गए हैं। उन्होंने ई-मेल के जरिए अगर ये जानकारी दी है कि 31 जनवरी को दोपहर एक बजे रांची स्थित अपने आवास पर पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे, तो आखिर इस वक्त वो कहां हैं?
क्या सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे सीएम सोरेन?
सड़क मार्ग से पहुंचेंगे रांची?
टाइम्स नाउ नवभारत के सूत्रों ने बताया है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सड़क मार्ग के रास्ते दिल्ली से बाहर निकल चुके हैं। कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि वो झारखंड सीमा में प्रवेश कर चुके हैं, कुछ का दावा है कि वो दिल्ली से सड़क मार्ग के रास्ते पंजाब चले गए और वहां से वो रांची जाएंगे।
रांची स्थित सीएम आवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। स्थानीय पत्रकारों का दावा है कि आज देर-सवेर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची पहुंच जाएंगे, तभी उनकी तरफ से ये कहा गया है कि अपने आवास पर वो 1 बजे पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे।
आखिर कहा हैं हेमंत सोरेन?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास हेमंत सोरेन को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं कि वो कहा हैं। सीएम सोरेन 24 घंटे से ज्यादा वक्त से गायब हैं। उनका चार्टेड प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा है। उनके स्टाफ के कई लोगों के फोन बंद हैं। उनके आवास से मिली बीएमडब्ल्यू कार को ईडी ने कल जब्त किया।
सोरेन के ड्राइवर को भी नहीं मालूम
उनके ड्राइवर से भी पूछताछ हुई, लेकिन सोरेन का कुछ पता नहीं चला। उनके शांति निकेतन, मोती लाल नेहरू मार्ग के घरों में और झारखंड भवन में ईडी की टीम कल गई थी, लेकिन सोरेन का कुछ पता नहीं चला। कल सीएम कार्यालय की तरफ से बस ईडी के एक मेल किया गया जिसमे कहा गया की सोरेन 31 जनवरी को 1 बजे अपने रांची के आवास में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सीएम सोरेन ने लगाया गंभीर आरोप
पत्र में ये भी कहा गया कि 'एजेंसी उनकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है, ये राजनीति से प्रेरित है और मीडिया में उनके खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।' मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। भाजपा नेताओं ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है। वहीं झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश दिया गया है।
