Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ भारी बारिश, 405 सड़कें ब्लॉक; हिमस्खलन की चेतावनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 08:43 PM IST

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश होने के बाद कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। भारी बर्फबारी के कारण 400 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। रास्तों के बंद होने से गाड़ियां जहां की तहां थम गई हैं। वहीं मौसम विभाग की ओर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। कोकसर और अटल टनल के इलाकों में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, वहीं सिस्सू और कोठी में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गयी। केलांग, कुसुमसेरी और भरमौर में क्रमश: 18 सेंटीमीटर, 15.3 सेंटीमीटर और आठ सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गयी।

End of Feed