Mausam Update: पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश और ठंड का प्रकोप; जानें मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम ने गजब की करवट बदली है। कश्मीर में शनिवार को मौसम की सबसे भारी बर्फबारी के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ तथा बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित रहीं। जम्मू कश्मीर में तेज ठंड और बर्फबारी का दौर जारी है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपायुक्तों को बर्फ हटाने के कार्यों की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने का निर्देश दिया है।

Weather Update: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम ने गजब की करवट बदली है। कश्मीर में शनिवार को मौसम की सबसे भारी बर्फबारी के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ तथा बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित रहीं, जबकि उत्तराखंड में बर्फबारी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई।

India Kashmir Weather

मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी घटनाओं के कारण मध्य प्रदेश में रात भर बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लगातार दूसरे दिन भी बारिश हुई, जबकि राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

End of Feed