देश

तिलमिलाया Pakistan, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाक सैनिकों द्वारा भारी गोलाबारी, मां-बेटी घायल-Video

Heavy shelling by Pak troops: अधिकारियों ने बताया कि सीमा की सुरक्षा कर रहे भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

Image

पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी

Heavy shelling by Pak troops: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर अग्रिम गांवों पर भारी मोर्टार से गोलाबारी की, जबकि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि भारतीय हमलों के तुरंत बाद पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट, जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा तथा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके से सीमा पार से भारी गोलाबारी की खबर मिली।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की यह लगातार 13वीं रात थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस भीषण नरसंहार का बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर Air Strike की, जिसमें बहावलपुर भी शामिल है जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का एक प्रमुख अड्डा है।

भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने एक्स पर लिखा, 'पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में गोलाबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।'

भारत और पाकिस्तान द्वारा 25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत करने के बाद से नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) पर संघर्ष विराम उल्लंघन बहुत दुर्लभ हो गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article