देश

Operation Sindoor Video: पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक का वीडियो आया सामने, देखें कैसे हुई कार्रवाई

Operation Sindoor Video: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय वायु सेना ने बहुत ही सटीक और सावधानीपूर्वक तरीके से पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला किया है, जिसका वीडियो सामने आया है।

Image

ऑपरेशन सिंदूर वीडियो

Operation Sindoor Video: भारत ने मंगलवार-बुधवार की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय वायु सेना ने बहुत ही सटीक और सावधानीपूर्वक तरीके से पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला किया है, जिसका वीडियो सामने आया है, हमले के बाद भारत ने कहा कि उसका मकसद पाकिस्तान से झगड़ा नहीं बल्कि आतंकी ठिकानों को तबाह करना है।

रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है कि नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है।

ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

पाक अधिकृत जम्मू और कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला करने के कुछ देर बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article