आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश से बाढ़, हजारों लोगों को निकाला गया, कई की मौत, शाह ने किया सीएम को फोन

पिछले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार बारिश के कारण काजीपेट से विजयवाड़ा खंड में बाढ़ आ गई है और दरारें पड़ गई हैं और पांच ट्रेन फंस गई हैं, जबकि अधिकारियों ने 15 ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना में बाढ़ से 9 की मौत
  • आंध्र प्रदेश में 17 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए
  • दोनों राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से तबाही मची हुई है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेलंगाना में कई लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में करीब 17 हजार लोगों को अपना घर बार छोड़ना पड़ा है। गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करते स्थिति का जायजा लिया है।

telangana flood

तेलंगाना में बाढ़ के दौरान लोगों को बचाती हुई पुलिस (फोटोे- @tgspbnshq)

End of Feed