उत्तर भारत में हीटवेव का कहर जारी, हुईं कई मौतें, अभी राहत के आसार नहीं, प्रचंड गर्मी के बीच इन राज्यों में आगे बढ़ा मानसून

आईएमडी ने कहा है कि जाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है।

Heatwave in India: उत्तर और मध्य भारत में हीटवेव का दौर लगातार जारी है और फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 1 जून के लिए 10 राज्यों में हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है। उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने 1 जून को आंध्र प्रदेश में हीटवेव की स्थिति की भी भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, 1 जून को ओडिशा में रात के दौरान भी गर्मी की भविष्यवाणी की गई है। हीटवेव से अब तक कई लोगों को मौत हो चुकी है। वहीं, 2 जून तक गोवा के अलग-अलग हिस्सों, 1 जून को तेलंगाना और 3 और 4 जून को ओडिशा में में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।

Heatwave in India

हीटवेव का दौर जारी

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी, त्रिपुरा, मेघालय और असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आगे बढ़ गया है। अगले सात दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में 7 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 1 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

End of Feed