देश

बस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, तो डॉक्टरों ने बस के अंदर ही कराई डिलीवरी, फिल्मी अंदाज में हुआ सब कुछ

बस में महिला की डिलीवरी होने ही वाली थी ऐसे में डॉक्टरों, नर्स और कर्मचारी बिना समय बर्बाद किए भागे-भागे तुरंत बस के भीतर पहुंचे और सुरक्षित डिलीवरी कराई।

Image

केरल में महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म

Kerala Woman Delivery in Bus: केरल के त्रिशूर के एक अस्पताल में फिल्मी अंदाज में एक महिला की डिलीवरी हुई। बस ड्राइवर और डॉक्टरों की सूझ-बूझ से महिला की सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई गई जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। यहां के अमला अस्पताल के डॉक्टरों ने वह किया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। एसआरटीसी बस में एक 37 वर्षीय महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई बस में ही उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ड्राइवर बस को अस्पताल के अहाते तक ले गया। लेकिन महिला को बाहर निकालने का बिल्कुल भी वक्त नहीं था।

तुरंत बस के भीतर भागे-भागे पहुंचे डॉक्टर-नर्स

महिला की डिलीवरी होने ही वाली थी ऐसे में डॉक्टरों, नर्स और कर्मचारी बिना समय बर्बाद किए भागे-भागे तुरंत बस के भीतर पहुंचे और सुरक्षित डिलीवरी कराई। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह ड्राइवर बस को अस्पताल परिसर में ले गया और डॉक्टर अपने साजों सामान के साथ तुरंत बस के भीतर गए और दोनों इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

डॉक्टर ने कहा, ये एक अहसास था

अमला अस्पताल के एक डॉक्टर, डॉ. यासिर सुलेमान ने कहा, प्रसव पीड़ा पहले ही शुरू हो चुकी थी। उस समय हमारे लिए महिला को आपातकालीन विभाग में ले जाना असंभव था...तब हमें बस के भीतर ही बच्चे को बाहर निकालना पड़ा और गर्भनाल को वहीं काटा। हमने यह सुनिश्चित किया कि बच्चा और मां सुरक्षित रहें... फिलहाल, यह हमारे लिए एक खास दिन और एक नई चीज थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article