Bomb Threat
पुलिस के मुताबिक, फ्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर धमकी भरा पत्र मिला था। टिश्यू पेपर पर कथित रूप से लिखा था कि मेरे बैग में बम है। अगर हम मुंबई में लैंड करेंगे तो सभी मरेंगे। मैं एक टेरेरिस्ट एजेंसी से हूं। बदला है, सभी मरोगे। कहा जा रहा है कि टॉयलेट में मिले टिश्यू पेपर पर इसी प्रकार से धमकी भरा संदेश लिखा था, जिससे फ्लाइट में यात्रियों के बीच डर फैल गया। फ्लाइट में धमकी भरे पत्र मिलने के बाद लोकल पुलिस और अन्य एजेंसी को इसकी जानकारी दी गई। विमान के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही आनन-फानन में सभी यात्रियों को नीचे उतारने के बाद विमान की जांच की गई लेकिन राहत वाली बात रही कि विमान में ऐसा कुछ नहीं मिला। मुंबई की एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
कई बार मिल चुकी हैं धमकियां
जनवरी-2024 में ही बिहार के दरभंगा से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित करना पड़ा था। विमान को एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद किनारे में खड़ा करके यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया था। हालांकि, तलाशी के दौरान विमान के अंदर कुछ भी नहीं मिला था। गौरतलब है कि हाल ही में कई एयरलाइंस को बम की धमकियां मिली हैं। शुक्रवार को एयर विस्तारा की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
