Heatwave In India: भारत के सबसे गर्म शहर ने लू से निपटने के लिए उठाया अनोखा कदम, ट्रैफिक सिग्नल बंद; आखिर क्या है वजह?

Heatwave In India: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भीषण हीटवेव और 47.6°C तापमान के बीच प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए दोपहर में ट्रैफिक सिग्नल बंद कर ‘फ्री फ्लो’ व्यवस्था लागू की है, ताकि वाहन चालकों को लाल बत्ती पर धूप में न रुकना पड़े। प्रमुख चौराहों पर शेल्टर बनाए गए हैं और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को छाते व स्कार्फ दिए गए हैं। IMD ने पूरे यूपी में रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं जताई है।

Heatwave In India: उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड इलाका इस समय भीषण और जानलेवा हीटवेव (लू) की चपेट में है। इस बीच देश के सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किए गए उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले से एक अनोखी खबर सामने आई है। दोपहर की चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी से आम जनता को बचाने के लिए प्रशासन ने एक अनूठा कदम उठाया है।

banda

देश के सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिला। istock

बांदा जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर दोपहर के समय ट्रैफिक सिग्नलों को बंद कर उन्हें 'फ्री फ्लो' (Free Flow) मोड पर डालना शुरू कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि दोपहर की भीषण तपिश में अब राहगीरों और वाहन चालकों को लाल बत्ती (Red Light) पर रुककर तपना नहीं पड़ेगा।

End of Feed