वित्तीय जगत में भी हिंदी का बोलबाला; HDFC Bank ने लोगों के लिए उठाया ये बड़ा कदम; जानें खास बातें

HDFC Bank Smartwealth: देश में एचडीएफसी बैंक प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है । अब इस बैंक ने हिंदी भाषियों के लिए अनोखी पहल करते हुए अपने स्मार्टवेल्थ ऐप का हिंदी वर्जन लॉन्च कर दिया है। माना जा रहा है कि HDFC बैंक स्मार्टवेल्थ ऐप के हिन्दी वर्जन से आसान निवेश और सुरक्षित भविष्य का नया अनुभव होगा।

देश के प्रधानमंत्री दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्रा के दौरान अपना संबोधन हिंदी में करते हैं। हिंदी हमारे भारत की पहचान है और अब हिंदी का जलवा वित्तीय जगत में भी देखने को मिल रहा है। तभी तो देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने एक बड़ी पहल की है। देश में प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक कभी आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) हुआ करता था, लेकिन अब एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने इसे पीछे छोड़ दिया है। हालांकि भारत का सबसे बड़ा बैंक अभी भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) है, लेकिन ये बैंक सरकारी है। प्राइवेट सेक्टर में HDFC Bank अब नंबर-1 बैंक है।

HDFC Bank SmartWealth App

HDFC बैंक स्मार्टवेल्थ ऐप अब हिंदी में।

कस्टमर्स को आकर्षित कर रहा एचडीएफसी स्मार्टवेल्थ ऐप का हिंदी वर्जन

HDFC Bank ने अपने हिन्दी भाषी निवेशकों को एक बेहतरीन तोहफा देते हुए हाल ही में SmartWealth App का हिन्दी संस्करण लॉन्च कर दिया। अब, अंग्रेजी की जानकारी न होने पर भी आप आसानी से फिक्स्ड डिपॉज़िट और म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं। यह पहल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को स्मार्ट निवेश के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

End of Feed