देश

अमेरिका में हिट-एंड-रन में आंध्र की छात्रा की मौत, कुछ ही दिनों में मिलने वाली थी डिग्री

दीप्ति के इस साल मई में डिग्री प्राप्त करने की उम्मीद थी। उसकी मां ने बृहस्पतिवार को उससे बात की थी। इस घटना के बाद घर में मातम है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Andhra student killed in hit-and-run in US: अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही गुंटूर की एक छात्रा की टेक्सास के डेंटन सिटी में हिट-एंड-रन की घटना में मौत हो गई। वह अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही थी। शुक्रवार को उसके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। वी. दीप्ति 12 अप्रैल को कैरिल अल लागो ड्राइव के 2300 ब्लॉक के पास पैदल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे और उसकी सहेली स्निग्धा को टक्कर मार दी।

15 अप्रैल को हुई मौत

स्निग्धा भी गुंटूर जिले की ही रहने वाली है। दीप्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं और 15 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। स्निग्धा की सर्जरी हो रही है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दीप्ति के इस साल मई में डिग्री प्राप्त करने की उम्मीद थी। उसकी मां ने गुरुवार को उससे बात की थी।

दीप्ति के इस साल मई में डिग्री लेने की उम्मीद थी। उसकी मां ने गुरुवार को उससे बात की थी। उसके पिता हनुमंत राव ने कहा, मैंने उससे बात की थी और चूंकि वह क्लास में जाने की जल्दी में थी, इसलिए उसने हमें बताया कि वह रविवार को फोन करेगी। यह आखिरी कॉल साबित हुई।

पढ़ाने के लिए पिता ने खेत बेचे

उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, उसका शव शनिवार को अमेरिका से लाया जाएगा और सोमवार सुबह तक हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि परिवार ने उसकी शिक्षा का खर्च उठाने के लिए खेत बेच दिए थे और अगले महीने उसके स्नातक समारोह में शामिल होने की योजना बनाई थी। वह यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास में एमएस कर रही थी। दीप्ति नरसारावपेट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक स्नातक थी। अमेरिका में तेलुगु संघ औपचारिकताओं में सहायता कर रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article