Ram Rahim Parole: साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर राहत मिली है। प्रशासन ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल मंजूर की है। पैरोल मिलने के तुरंत बाद वह रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा के सिरसा स्थित अपने आश्रम के लिए रवाना हो गया।
हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की परोल मिली
जिला कारागार सुनारिया से डेरा सच्चा सिरसा के लिए 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। आज से पहले बाबा 16 बार जेल से बाहर आ चुका है। बाबा को साध्वी यौन शोषण के मामले में 10-10 साल की सजा हुई है। आज बाबा फिर से सिरसा आश्रम जाएगा। इससे पहले वह बागपत के बरनावा आश्रम में भेजे जाते थे।
यूपी के बरनावा के बाद लगातार तीसरी बार सिरसा आश्रम जाने की अनुमति
राम रहीम को इससे पहले जब भी पैरोल या फरलो मिलती थी, तो सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के कारणों से उसे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में भेजा जाता था।
सिरसा जाने का सिलसिला: यह लगातार तीसरा मौका है जब प्रशासन ने उसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्य मुख्यालय (आश्रम) जाने और ठहरने की मंजूरी दी है।
17वीं बार जेल से बाहर: आज तक राम रहीम विभिन्न मामलों में सजा काटने के दौरान 17वीं बार (पैरोल व फरलो मिलाकर) जेल की सलाखों से बाहर आया है।
क्या है सजा का गणित?
सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में 10-10 साल की दो अलग-अलग सजाएं सुनाई हैं।
सजाओं का क्रम: अदालत के आदेशानुसार, 10 साल की पहली सजा पूरी होने के बाद ही दूसरी 10 साल की सजा शुरू होगी। यानी दोनों सजाएं एक साथ न चलकर एक के बाद एक लागू होंगी। बता दें कि बार बार बाबा को मिल रही राहत के खिलाफ आवाज उठाई जाती है, लेकिन यह सिलसिला जारी है। तमाम सवालों के बावजूद गंभीर मामले में जेल में बंद बाबा को रिहा किया जाता है।
