DSP Accident: हिसार में DSP की सड़क हादसे में मौत, साइकिलिंग करते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 4, 2023, 11:25 PM IST

Haryana police DSP Died: हरियाणा के हिसार में एक अज्ञात वाहन ने एक पुलिस डीएसपी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

हरियाणा के फतेहाबाद में साइकिल सवार डीएसपी चंद्रपाल को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई है हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है, गौर हो कि साइकिल पर सवार होकर वो हिसार अपने ऑफिस की ओर जा रहे थे जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Haryana police DSP Died

डीएसपी चंद्रपाल को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई (फाइल फोटो)

साइकिल टूटी हालत में सड़क किनारे मिली

एक्सीडेंट के बाद उनकी साइकिल टूटी हालत में सड़क किनारे मिली और उनका सामान भी पास में ही बिखरा था, घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

End of Feed