हरियाणा सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, सैनी सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची की जारी; जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2025, 12:15 PM IST

हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें जिलेवार 370 भ्रष्ट पटवारियों के नाम हैं। वहीं सरकार ने जिलाधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही 15 दिन में रिपोर्ट भी मांगी है। इन पटवारियों में सबसे अधिक 46 भ्रष्ट पटवारी कैथल में है।

Haryana: हरियाणा में CM नायब सिंह सैनी की सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की है। जानकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग में तैनात भ्रष्ट पटवारियों की जिलेवार सूची जारी की गई है। राजस्व विभाग में तैनात 370 पटवारी भ्रष्ट मिले है इनमें से 170 पटवारियों ने अपने सहायक भी रखे हुए है। इन पटवारियों द्वारा जमीन के खाते तकसीम करवाने, पैमाईश, इंतकाल, रिकार्ड दुरूस्त करने और नक्शा आदि बनवाने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जाता है। सहायक के तौर पर रखे गये प्राईवेट व्यक्ति इनके दलाल के तौर पर भी कार्य करते हैं। लोग अपने जमीन संबंधी कार्य करवाने के लिए पटवारियों के पास जाते हैं इन पटवारियों द्वारा बार-बार ऐतराज लगाकर आमजन को परेशान किया जाता है और इससे लोगों को मजबूरन इन्हें शुल्क देना पड़ता है।

Nayab Singh Saini

सैनी सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की

विभाग ने लिखा है कि लोग पटवारियों के पास अपने काम के लिए जाते है और पटवारियों के इस प्रकार से किये जा रहे भ्रष्टाचार से सरकार की छवि खराब होती है। राजस्व विभाग ने सभी जिलों के डीसी से इन पटवारियों पर कार्रवाई करके 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। इन पटवारियों में सबसे अधिक 46 भ्रष्ट पटवारी कैथल में है जिसमे से 7 पटवारियों ने अपने सहायक रखे हुए है। वहीं सोनीपत में 41 भ्रष्ट पटवारी है जिनमे से 15 ने अपने सहायक रखे हुए है। 36 महेंद्रगढ़ में है जिनमें से 20 ने सहायक रखे हुए है। वहीं गुरुग्राम में 26 पटवारियों में से 20 ने अपने सहायक रखे हुए है।

End of Feed