Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ-2025 की धूम है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग प्रयागराज में स्नान करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से कई इंतजाम भी किए गए हैं। बता दें, सरकार ने पूरे प्रयागराज में जगह-जगह पर जन आश्रय स्थलों का निर्माण करवाया है। यहां पर भक्तों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था उचित दाम में की गई है। आपको यहां एकसाथ कई सारे बेड और तकिए लगे हुए मिलेंगे। इसके अलावा यहां बाथरूम की भी सुविधा दी गई है। आपको यहां खाने-पीने की चिंता करने की भी कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, यहां आपको अपने सामान की सुरक्षा खुद करनी होगी।
प्रदेश की योगी सरकार ने जनसाधारण की सहूलियत को देखते हुए जन आश्रय स्थल में मुख्य स्नान के एक दिन पहले और स्नान के एक दिन बाद 200 रुपए रोजाना के हिसाब से जबकि अन्य दिनों में यहां का किराया 100 रुपए रखा है। वहीं, बुकिंग के लिए आपको आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना जरूरी है। इन दोनों चीजों के बिना आपकी यहां बुकिंग नहीं की जाएगी।
