stubble burning haryana: हरियाणा सरकार ने सोमवार को कहा कि उसके द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के कारण इस साल पराली जलाने की घटनाओं में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 29 प्रतिशत की कमी आई है।आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक राज्य-विशिष्ट योजना लागू की गई है।
बयान के मुताबिक, यह पहल पंचायतों के लिए पराली जलाने के शून्य मामलों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
हालांकि, बयान में कहा गया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इसमें कहा गया कि पराली जलाने के आरोप में 192 किसानों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं।
