देश

Stubble Burn: हरियाणा में पराली जलाने पर सरकार सख्त, जिनपर केस उनकी होगी गिरफ्तारी

haryana stubble burn:कृषि विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि कैथल जिले में अब तक पराली जलाने के 123 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 63 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है, और एक लाख 57 हजार रुपये की रिकवरी की जा चुकी है।

Image

पराली जलाने के मामलों में सख्त कार्रवाई करने का निर्णय

action on haryana stubble burn: हरियाणा सरकार ने पराली जलाने के मामलों में सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। राज्य के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए हैं, उनकी जल्दी गिरफ्तारी की जाए। इस आदेश के बाद, कैथल के डीएसपी (मुख्यालय) वीरभान ने संबंधित थानों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत उन किसानों की गिरफ्तारी करें जिन पर पराली जलाने के आरोप हैं।

इसके अलावा, 11 किसानों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 11 एफआईआर दर्ज की गई है। बाबूराम ने बताया कि अब तक 43 किसान 'मेरी फसल, मेरा ब्यौरा' कार्यक्रम के तहत रेड एंट्री में शामिल हो चुके हैं, जिसका अर्थ है कि वे अगले दो साल तक अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे।

पराली जलाने के मामलों में कठोर कार्रवाई का आदेश

कैथल के उपायुक्त विवेक भारती ने भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया और बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव से मिले आदेशों के अनुसार पराली जलाने के मामलों में कठोर कार्रवाई का आदेश दिया है। उनका कहना था कि यह कदम बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा तलब किए गए आदेशों के संबंध में उन्होंने कहा कि उनके पास अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं आया है; उन्हें केवल समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी सूचना मिली है।

पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर इस समस्या को गंभीरता से हल किया जाएगा

इस स्थिति को देखते हुए सरकार की योजना से स्पष्ट है कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर इस समस्या को गंभीरता से हल किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से काम करने के लिए कहा गया है, ताकि प्रदूषण और पर्यावरणीय समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अगर मैं खा लूं, तो क्या संदेश जाएगा? मुझसे अनशन खत्म करने को मत कहो...सोनम वांगचुक ने की भावुक अपील

अगर मैं खा लूं, तो क्या संदेश जाएगा? मुझसे अनशन खत्म करने को मत कहो...सोनम वांगचुक ने की भावुक अपील

मानसून सत्र से पहले आज सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' समेत इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

मानसून सत्र से पहले आज सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' समेत इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी, केंद्र सरकार को देना पड़ा दखल...आखिर भारत की स्पेस एजेंसी ISRO में क्या हुआ?

100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी, केंद्र सरकार को देना पड़ा दखल...आखिर भारत की स्पेस एजेंसी ISRO में क्या हुआ?

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

'सीना दबाना, सलवार खींचना' रेप की कोशिश नहीं'...पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन

आज की ताजा खबर, 16 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'जय जगन्नाथ'...पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू...कांग्रेस संसदीय कमेटी की बैठक आज, सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन