Haryana Chief Minister Oath Taking Ceremony: नायाब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2024, 05:39 PM IST

Haryana Chief Minister Oath Taking Ceremony, Nayab Singh Shapath Grahan Samaroh: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी होंगे। मंगलवार को राज्य में हुई सियासी उथल-पुथल और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायाब सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया गया, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।

Nayab Singh Shapath Grahan Samaroh: नायाब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। राजभवन में हुए एक समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर भी राजभवन में मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद नायाब सिंह सैनी ने खट्टर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Nayab Singh Saini

नायाब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ

नायाब सैनी वर्तमान में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद भी हैं। यह पूरा राजनीतिक घटनाक्रम तब हुआ, जब मंगलवार को भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत पूरी कैबिनेट ने अचानक से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में नायाब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

End of Feed