‘आपने मानव ढाल बनकर बचाई सुखबीर बादल की जान’, हमले में घायल इंस्पेक्टर संतोष की बहादुरी को हरसिमरत कौर ने किया सलाम

Sukhbir Badal Attacked: महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले के दौरान उनकी सुरक्षा करने वाले महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे की बहादुरी की हरसिमरत कौर बादल ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर केंद्रे हमलावर और सुखबीर बादल के बीच मानव ढाल बनकर खड़े हो गए और अपनी जान जोखिम में डालकर उनकी रक्षा की।

Sukhbir Badal Attacked: महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ । इस हमले में उनके दाहिने हाथ पर चोट आई। नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके के एक गुरुद्वारे में एक निहंग ने धारदार हथियार (जिसे कृपाण बताया जा रहा है) से हमला किया। गौरतलब है कि सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हुए हमले के दौरान उनकी जान बचाने वाले महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे की बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है।

sukhbir singh badal

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर का हरसिमरत कौर ने जताया आभार। Harsimrat Kaur Badal X handle

मानव ढाल बनकर बचाई सुखबीर बादल की जान: हरसिमरत कौर बादल

वहीं, सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,"मैं महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे को सलाम करती हूं, जिन्होंने नांदेड़ हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल जी की जान बचाने में वीरतापूर्ण साहस दिखाया। संतोष, आपने सुखबीर जी और हमलावर के बीच मानव ढाल बनकर खड़े होकर उनकी रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। ऐसा करके आपने हमें वर्दी पहनने का सही अर्थ याद दिलाया, कर्तव्य को स्वयं से ऊपर रखना और भय से ऊपर साहस रखना।"

End of Feed