'विविधतापूर्ण, आत्मविश्वासी और एकजुट...', राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर संगीत महोत्सव में लिया हिस्सा

Northeast Music Festival: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में पूर्वोत्तर संगीत महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान, राहुल गांधी के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई भी मौजूद थे।

Northeast Music Festival: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में पूर्वोत्तर संगीत महोत्सव में भाग लिया और कहा कि पूर्वोत्तर के संगीत और उसकी भावना में भारत की असली ताकत दिखाई देती है, जो विविधता से भरपूर, आत्मविश्वासी और एकजुट है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर महोत्सव में अपनी मौजूदगी की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने एक शानदार शाम का आनंद लिया।

Rahul Gandhi Northeast Music Festival

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो साभार: instagram.com/rahulgandhi)

नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को नॉर्थ ईस्ट म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ और इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क था।

End of Feed