Harbhajan Singh Security Row: 'क्यों हटाई गई हरभजन सिंह की सुरक्षा?', HC ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

Harbhajan Singh Security Row: हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा हटाए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने याचिका में सवाल उठाया कि उनकी सुरक्षा किस आधार पर हटाई गई और अपने घर के बाहर “गद्दार” लिखे जाने व भीड़ द्वारा कथित हमले की कोशिश पर कार्रवाई की मांग की।

Harbhajan Singh Security Row: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को अदालत में चुनौती दी है। उन्होंने पंजाब और हर‍ियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) का दरवाजा खटखटाया है और सुरक्षा बहाल करने की मांग की है।

harbhajan singh

पंजाब सरकार के फैसले के खिलाफ हरभजन सिंह ने अदालत में दायर की याचिका। PTI

याचिका में हरभजन सिंह ने सवाला उठाया है कि आखिर किस आधार पर उनकी सुरक्षा हटाई गई। वहीं, उन्होंने उस घटना पर भी कार्रवाई की मांग की, जिसमें कथित तौर पर उनके घर के बाहर 'गद्दार' लिख दिया गया था और भीड़ ने हमला करने की कोशिश की थी।

End of Feed