राजस्थान के उदयपुर में मौसम को लेकर खबर सामने आई जिसने किसानों के चेहरे पर मायूसी ला दी है, यहां ओलावृष्टि होने की वजह से कई जगहों पर फसलें बर्बाद हो गई हैं, बताते हैं कि यहां पर बीती रात को तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि हुई जिसका असर फसलों पर पड़ा है जिससे किसानों का बहुत नुकसान हुआ है।
बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं, यहां ओलावृष्टि के बाद खेतों में सफेद चादर जम गई है, गौर हो कि
मौसम विभाग ने पूर्व में बारिश का अनुमान लगाया था।
पूरे जिले में फसलों के नष्ट होने से लाखों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है, यहां रात भर रुक रुक कर होती रही तेज बारिश, गौर हो कि
राजस्थान में अब भी सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की सर्दी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ऐसे में लोग सर्द हवाओं से बचने के लिए घरों में बैठे हुए हैं। वहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
माउंट आबू में तो सर्दी का 28 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
माउंट आबू में तो सर्दी का 28 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा और पारा -6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। अरावली की पहाड़ियों से लेकर मैदानी इलाके भी बर्फ की चादर से ढके नजर आए। सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ में शीतलहर और अति शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं पूर्वी राजस्थान में 28 से 30 जनवरी और पश्चिमी राजस्थान में 28 से 29 जनवरी के दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।
