H-1B Visa New Rule: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत एच1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर सालाना 1,00,000 अमेरिकी डॉलर किए जाने का प्रावधान है। ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
भारतीय दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर।(फोटो सोर्स: iStock)
इसी बीच अमेरिका के भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी सहायता के लिए +1-202-550-9931 (कॉल और व्हाट्सएप) नंबर जारी किया। दूतावास ने स्पष्ट किया कि यह नंबर केवल आपातकालीन सहायता के लिए है। नियमित कंसुलर सवालों के लिए नहीं।
वर्तमान वीजा धारकों पर नहीं लगेगी ये फीस: अमेरिका
भारतियों को जारी किए जाने वाले H-1B वीजा का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा भारतीय नागरिकों को मिलता है, जिससे तकनीकी पेशेवरों और उनके परिवारों पर वित्तीय और मानवीय प्रभाव की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह फीस केवल नए H-1B आवेदन पर लागू होगी, न कि वर्तमान वीजा धारकों या रिन्यूअल पर। यह पहली बार आगामी लॉटरी साइकिल में लागू होगा।
भारत सरकार ने क्या कहा?
वहींस, भारतीय सरकार ने निर्देश दिया है कि अगले 24 घंटे में अमेरिका जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। विदेश मंत्रालय ने इस बदलाव के प्रभावों का गहन अध्ययन करने की बात कही और चेतावनी दी कि इस कदम से परिवारों के लिए मानवीय चुनौतियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।
मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा कि यह कदम केवल व्यावसायिक दृष्टिकोण तक सीमित नहीं रहेगा और इसके व्यापक प्रभावों पर उद्योग और सरकारी अधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं।
