ज्ञानवापी विवाद: बातचीत से समाधान की राह बंद, हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने मध्यस्थता से किया इनकार

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में समझौते की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रस्तावित मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल होने से हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों ने साफ इनकार कर दिया है।

Gyanvapi Masjid Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने मंगलवार को प्रस्तावित मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की प्रक्रिया होनी थी लेकिन किसी भी पक्ष ने इसमें शामिल होने पर सहमति नहीं जताई। वहीं, ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंधन समिति अंजुमन इंतजामिया मसाजिद का कहना है कि ज्ञानवापी को लेकर हिंदू पक्ष की ओर से करीब 36 अलग-अलग मुकदमे व दावे दायर किए जा चुके हैं और ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि बातचीत किससे की जाए।

gyanvapi masjid

ज्ञानवापी विवाद में हिंदू और मुस्लिम पक्षों ने मध्यस्थता से किया इनकार (फाइल फोटो- PTI)

'मुस्लिम पक्ष ने मध्यस्थता से किया इनकार'

यादव ने बताया कि दोनों पक्ष वाराणसी की अदालत स्थित मध्यस्थता केंद्र के समक्ष उपस्थित हुए लेकिन मुस्लिम पक्ष ने मध्यस्थता से इनकार कर दिया। यादव ने बताया कि हिंदू पक्ष ने भी मध्यस्थ के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ’’मुस्लिम पक्ष का कहना था कि इस मामले से जुड़े कई वाद उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं और वे अदालत के फैसले को स्वीकार करेंगे। वे मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं हैं। हमने मध्यस्थता केंद्र को बताया कि मुस्लिम पक्ष ज्ञानवापी परिसर में अतिक्रमणकारी है और उसे यह स्थान खाली कर देना चाहिए ताकि मूल ज्योतिर्लिंग स्थल पर भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण हो सके।’’

End of Feed