Guwahati Hotel Firing: असम के गुवाहाटी में सोमवार शाम (26 अक्टूबर) गोलीबारी की एक घटना घटी। शहर के बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास इन के पास हुई इस वारदात में दो महिलाएं समेत पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Guwahati Firing: होटल के पास ताबड़तोड़ गोलियां, 5 लोगों की मौत।
प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास हुई। यह घटना कथित तौर पर होटल के नजदीक एक संकरी गली में हुई, जहां कुछ लोगों को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, होटल मालिक और उसे लीज पर लेने वाले व्यक्ति के बीच विवाद इस खूनी वारदात की वजह बना। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है।
होटल मालिक और लीजधारक के बीच था विवाद
गुवाहाटी पुलिस आयुक्त के मुताबिक, इस गोलीबारी के पीछे होटल मालिक और होटल को लीज पर लेने वाले व्यक्ति के बीच चल रहा विवाद था। पुलिस का कहना है कि लीजधारक ने कथित तौर पर हमले को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में मारे गए सभी पांच लोग होटल मालिक से जुड़े हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से की गई फायरिंग
पुलिस आयुक्त ने बताया कि वारदात में .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने कथित हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। जांच एजेंसियां अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और विवाद की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे
गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किसने की और हमले के पीछे क्या वजह थी।
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही गोलीबारी के पीछे की वजह साफ हो पाई है। इसके अलावा वारदात में शामिल लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच में जुटी है।
गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर, डॉ. पार्थ सारथी महंता ने कहा, "गुवाहाटी के बोरा सर्विस एरिया में होटल बिलास इन में आज रात करीब 9 बजे फायरिंग की एक बुरी घटना हुई। छह लोग गोली लगने से घायल हो गए, और बदकिस्मती से, उनमें से पांच की मौत हो गई। एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है, और आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी ज़ब्त कर लिया गया है। पूछताछ चल रही है। शुरुआती जांच के आधार पर, हमें शक है कि यह घटना होटल बिलास इन के लीज एग्रीमेंट से जुड़े प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हुई। जांच अभी शुरुआती स्टेज में है। इस समय सबसे ज़रूरी बात यह है कि फायरिंग की एक बुरी घटना हुई है, पांच लोगों की मौत हो गई है, और घटना के एक घंटे के अंदर आरोपी घनकांत गोगोई को पकड़ लिया गया।"
उन्होंने आगे कहा कि मामले को उसके लॉजिकल नतीजे तक पहुंचाने के लिए साइंटिफिक और पूरी जांच चल रही है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम आगे अपडेट देंगे। जान गंवाने वाले पांच लोगों में से चार एक ही परिवार के थे, जबकि पांचवां व्यक्ति उनके गांव का था। घायल व्यक्ति उसी गांव के हैं, ऐसा लगता है कि यह घटना होटल बिलास इन के लीज़ एग्रीमेंट से जुड़े प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हुई, जो मालिक की तरफ से और होटल को लीज़ पर लेने वाले व्यक्ति के बीच हुआ। आरोपी ने होटल को लीज पर लिया था।
