Guwahati Airport: फिर शुरू हुआ गुवाहाटी एयरपोर्ट, यात्रियों से समय से पहले पहुंचने की अपील

गुवाहाटी एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद रखने के बाद फिर खोल दिया गया है। सुरक्षा कारणों से ये बंद किया गया था लेकिन सुरक्षा बढ़ाकर फिर इसे चालू कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों के लिए ए़डवाइजरी जारी कर समय से पहले आने के लिए बोला है।

Guwahati Airport News: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में फ्लाइट से जाना हो तो पहला विकल्प गुवाहाटी एयरपोर्ट दिखाई देता है। भारत पाकिस्तान के सीमा पर चल रहे तनातनी के बीच इसे अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। पूर्वोत्तर का सबसे व्यस्त रहने वाले हवाई अड्डों में से एक होने के नाते इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन अब इ्स एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाकर इसका परिचालन सामान्य कर दिया गया है।

guwahati airport started again

गुवाहाटी का गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (फाइल फोटो)

पूर्वोत्तर के व्यस्ततम एयरपोर्ट, यानी गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद संचालन शुरू हो गया है अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

End of Feed