देश

Guwahati Airport: फिर शुरू हुआ गुवाहाटी एयरपोर्ट, यात्रियों से समय से पहले पहुंचने की अपील

गुवाहाटी एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद रखने के बाद फिर खोल दिया गया है। सुरक्षा कारणों से ये बंद किया गया था लेकिन सुरक्षा बढ़ाकर फिर इसे चालू कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों के लिए ए़डवाइजरी जारी कर समय से पहले आने के लिए बोला है।

Image

गुवाहाटी का गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Guwahati Airport News: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में फ्लाइट से जाना हो तो पहला विकल्प गुवाहाटी एयरपोर्ट दिखाई देता है। भारत पाकिस्तान के सीमा पर चल रहे तनातनी के बीच इसे अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। पूर्वोत्तर का सबसे व्यस्त रहने वाले हवाई अड्डों में से एक होने के नाते इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन अब इ्स एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाकर इसका परिचालन सामान्य कर दिया गया है।

पूर्वोत्तर के व्यस्ततम एयरपोर्ट, यानी गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद संचालन शुरू हो गया है अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने यात्रियों से सभी सुरक्षा जांचों का पालन करने और समय से पहले हवाई अड्डे पर पहुंचने का आग्रह किया क्योंकि इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

शुक्रवार को इसे लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर एडवाइजरी भी जारी की गई थी।

अदाणी समूह द्वारा नियंत्रित हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा, "हवाई अड्डा चालू कर दिया गया है। सुरक्षा बढ़ाने के कारण यात्रियों को हवाई अड्डे पर अधिक समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। हम सुझाव देते हैं आप तदनुसार योजना बनाएं और अधिक जानकारी के लिए अपनी विमानन कंपनी से संपर्क करें।"

यात्रियों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसकी सूची जारी करते हुए, हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से समय से पहले पहुंचने, सुरक्षा जांच के लिए समय देने और सुरक्षा और हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ सहयोग करने को कहा।

इसने यात्रियों से सटीक और समय पर जानकारी के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे के सोशल मीडिया मंचों को देखते रहने और विमानन कंपनी से संपर्क करने का आग्रह किया।

अधिकारियों ने सभी से असत्यापित जानकारी साझा न करने का आह्वान किया। यात्रियों से यह भी आग्रह किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि उनके पास कोई भी प्रतिबंधित वस्तु ना हो।

(इनपुट-भाषा)

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article