केजरीवाल बबूल तो राहुल गांधी खर पतवार...गुजरात में शिवराज ने AAP+CONG को घेरा, PM मोदी को बताया कल्प वृक्ष

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 19, 2022, 01:02 AM IST

शिवरात सिंह चौहान गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कच्छ पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा और उन्हें मौनी बाबा तक कह दिया। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने AAP पर भी जमकर हमला बोला।

गुजरात चुनाव (Gujarat Election) के लिए प्रचार करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को खर पतवार तो मनमोहन सिंह को मौनी बाबा कहकर कटाक्ष किया।

shivraj singh chauhan

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

गुजरात के मांडवी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संंबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल बबूल के पेड़ हैं और राहुल गांधी खर पतवार। उन्होंने कहा- "नरेंद्र मोदी कल्प वृक्ष हैं। जो जरूरत है, वही मिलेगा और केजरीवाल बबूल का पेड़ हैं, केवल कांटे ही चुभेंगे। राहुल गांधी खर पतवार हैं, ये फसल ही खराब कर देंगे।"

End of Feed