देश

Rivaba Jadeja Video: लोगों की जान बचाने खुद गहरे पानी में उतरीं रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा

rivaba jadeja viral video:क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर उत्तर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गहरे पानी में उतरी हैं।

Image

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर उत्तर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में भारी बारिश के बीच जामनगर से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है
  • जामनगर उत्तर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा का एक वीडियो सामने आया है
  • रिवाबा इस वीडियो में गहरे पानी में उतरी दिख रही हैं, लोग इसकी बहुत तारीफ कर रहे हैं

jamnagar mla rivaba jadeja viral video: गुजरात में लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है, खबरों के मुताबिक अभी तक वहां बारिश के कहर से 25 से ज्यादा लोगों जान चली गई है वहीं जामनगर से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जामनगर उत्तर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गहरे पानी में उतरी दिख रही हैं, लोग उनके इस काम की खूब सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि- 'विधायक हो तो ऐसा'

सामने आए इस वीडियो में रिवाबा गहरे पानी में उतरकर बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही हैं रिवाबा बचाव कर्मियों के साथ पानी में जाकर लोगों की मदद कर रही हैं।

लोग रिवाबा जडेजा के इस काम की खूब तारीफ कर रहे हैं वहीं क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने भी पत्नी की तारीफ की है, रेस्क्यू टीमें बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर रहीं हैं।

कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी

राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी है। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 17,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वालों में वे सात लोग शामिल हैं जो रविवार को मोरबी जिले के हलवद तालुका के धवना गांव के पास एक पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने के बाद लापता हो गए थे। इस पुल से होकर पानी बह रहा था। उन्होंने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

इमारतें, सड़कें और वाहन पानी में डूब गए

वडोदरा में बारिश थमने के बावजूद, शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी के अपने तटों को तोड़कर आवासीय इलाकों में प्रवेश कर जाने से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और इमारतें, सड़कें और वाहन पानी में डूब गए। गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रहने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया और इस संकट से निपटने के लिए राज्य को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article