Gujarat Nikay Chunav Result 2026: गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी की आंधी, सभी 15 नगर निगमों में जीत; जानें कांग्रेस और AAP का प्रदर्शन

Gujarat Nikay Chunav Result 2026: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 15 नगर निगमों पर जीत हासिल की। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पार्टी ने मजबूत पकड़ दिखाई।

Gujarat Nikay Chunav Result 2026: गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है। राज्य के सभी 15 नगर निगमों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। यह जीत पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक मजबूती के रूप में देखी जा रही है, खासकर तब जब अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Gujarat polls result

गुजरात स्थानीय चुनाव में बीजेपी आगे

इन चुनावों में नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायत की हजारों सीटों पर मतदान हुआ था। करीब 4 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इसे राज्य के सबसे बड़े चुनावी अभ्यासों में से एक माना जा रहा है। अगर प्रमुख शहरों की बात करें, तो अहमदाबाद नगर निगम में बीजेपी ने 192 में से 158 सीटें जीतकर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। वहीं राजकोट में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जहां 72 में से 65 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस को केवल 7 सीटें मिलीं, जबकि आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी। मोरबी नगर निगम में तो बीजेपी ने सभी 52 सीटों पर जीत हासिल कर पूरी तरह से विपक्ष को पीछे छोड़ दिया।

End of Feed