'राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान' के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन्स में गुजरात ने बनाया मुकाम, देश में सबसे आगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 04:34 PM IST

वर्ष 2023-24 की बात करें तो राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान के तहत गुजरात में 1,51,700 मोतियाबिंद ऑपरेशन्स का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष गुजरात ने अब तक 81% से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन्स यानी 1,23,975 मोतियाबिंद ऑपरेशन्स भी पूरे कर लिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS

  1. 2022-23 के लिए आवंटित लक्ष्य 1,26,300 का 504%, यानी 6,36,428 मोतियाबिंद ऑपरेशन गुजरात में हुए
  2. 2023-24 में गुजरात के लिए है 1,51,700 मोतियाबिंद ऑपरेशन्स का लक्ष्य; अब तक 1,23,975 मोतियाबिंद ऑपरेशन्स हुए
  3. अब तक तय लक्ष्य से 81% अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन्स गुजरात में हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात ने उनकी संवेदनशील पहल 'राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान' के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए आवंटित लक्ष्य 1,26,300 का 504%, यानी 6,36,428 मोतियाबिंद ऑपरेशन्स कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं, प्रति 10 लाख की आबादी पर 10,000 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन की दर हासिल करके गुजरात इस श्रेणी में भी अग्रणी राज्य है।

Cataract Operation in Gujarat

2023-24 की बात करें तो राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान के तहत गुजरात में 1,51,700 मोतियाबिंद ऑपरेशन्स का लक्ष्य

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अंधत्व और दृश्य हानि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्र सरकार ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान की शुरुआत 3 साल के लक्ष्य के साथ मई 2025 तक देश में अंधेपन की दर को 0.25% तक कम करने के लिए की है। केंद्र सरकार की इस पहल के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के मोतियाबिंद के कारण अंधे या मोतियाबिंद के कारण दृष्टि दोष वाले व्यक्तियों के ऑपरेशन्स निःशुल्क किए जाते हैं।

End of Feed