गैस आपूर्ति पर केंद्र के बाद अब राज्य सरकारें भी सतर्क;गुजरात ने उद्योगों के लिए की 50 प्रतिशत तक कटौती

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच गुजरात सरकार ने भी गैस आपूर्ति को लेकर अहम कदम उठाया है। राज्य के ऊर्जा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मंगलवार को विधानसभा सत्र से पहले बताया कि घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों को मिलने वाली गैस में 50 प्रतिशत तक कटौती की गई है।

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले से पैदा हुई परिस्थितियों की जद में चाहे-अनचाहे पूरी दुनिया आती दिख रही है। पश्चिम एशिया खासकर कतर में एलएनजी का उत्पादन रुकने और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत समेत दुनिया के कई देशों में उर्जा संकट खड़ा होता दिख रहा है। हालांकि भारत में अभी हालात इतने बुरे नहीं हुए हैं कि उन्हें संभाला न जा सके। बावजूद इसके हालातों को संभालने के लिए भारत सरकार ने अभी से कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस संकट से निपटने के लिए, भारत सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू किया है और घरेलू रसोइयों (PNG) व वाहनों (CNG) के लिए 100% आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार के अलावा, भारत की राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर जरूरी कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में गुजरात सरकार ने भी उद्योगों को गैस आपूर्ति में 50 प्रतिशत तक कटौती करने की बात कही है।

गैस संकट की दस्तक!

गैस संकट की दस्तक! (फोटो- एआई)

गुजरात सरकार ने उठाया बड़ा कदम

पश्चिम एशिया संकट से गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच गुजरात सरकार ने घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों को होने वाली गैस आपूर्ति में 50 प्रतिशत तक कटौती कर दी है। गुजरात के ऊर्जा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मंगलवार को विधानसभा सत्र से पहले यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी घर में रसोई गैस सिलेंडर की कमी न हो।

End of Feed