अब गुजरात सरकार भी UCC लागू करने की तैयारी में, दिशा-निर्देश के लिए बनाई कमेटी, 45 दिनों में आएगी रिपोर्ट

गुजरात सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता का आकलन करने और इसके लिए एक मसौदा विधेयक तैयार करने के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया।

Bhupen patel

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल

Gujarat Uniform Civil Code: उत्तराखंड की तर्ज पर अब गुजरात सरकार भी समान नागरिक संहिता ( UCC) लागू करने की तैयारी में है। गुजरात सरकार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश के लिए एक कमेटी का गठन किया है। गुजरात सरकार ने समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश तैयार करने हेतु सेवानिवृत्त एससी न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति बनाई है।

सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में समिति का गठन

गुजरात सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता का आकलन करने और इसके लिए एक मसौदा विधेयक तैयार करने के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

End of Feed