Gujarat Election: 'सुपर' संडे को मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा, AAP से केजरीवाल-मान तो कांग्रेस से गहलोत उतरे मैदान में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:04 PM IST

Gujarat Election: गुजरात चुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि अगले हफ्ते चुनाव आयोग इसके तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस घोषणा से पहले ही सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुईं दिख रही हैं। बीजेपी की ओर से खुद पीएम मोदी और अमित शाह ने मोर्चा संभाल रखा है।

Gujarat Election: गुजरात में रविवार को देश के तीन मुख्यमंत्री चुनावी प्रचार में जुटे नजर आएंगे। आम आदमी की तरफ से जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे तो वहीं कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मैदान में होंगे।

gujarat election

एक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल और मान संयुक्त रूप से भावनगर के पालिताना शहर और राजकोट जिले के धोराजी में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। आप के दोनों नेता शुक्रवार से भाजपा शासित गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता गहलोत भी रविवार को गुजरात में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

End of Feed