देश

Bullet Train Project Accident: गुजरात में बुलेट ट्रेन के लिए ब्रिज बनाने के दौरान हादसा, बोल्डर गिरने से 3 की मौत

Bullet Train Project Accident: गुजरात के आणंद में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए बनाए जा रहे ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है। जिसमें 4 लोग दब गए थे।

Image

वासद के पास बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मे हुआ हादसा

Bullet Train Project Accident: गुजरात में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हादसे की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार वासद के पास बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में ब्रिज निर्माण के दौरान हादसा हुआ है। यहां ब्रिज निर्माण के दौरान बोल्डर गिरने से चार लोग दब गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई।

दो मजदूर बचाए गए

गुजरात के आणंद जिले में मंगलवार शाम मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत निर्माण स्थल पर बना एक अस्थायी ढांचा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव जसानी ने बताया कि यह घटना वसाड गांव में हुई। उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चार श्रमिक कंक्रीट ब्लॉक के बीच फंस गए थे, उनमें से दो को बचा लिया गया है। एक श्रमिक की अस्पताल में मौत हो गई।’’

राहत और बचाव कार्य जारी

परियोजना का क्रियान्वयन कर रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि नींव के काम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इस्पात और कंक्रीट ब्लॉक से बने अस्थायी ढांचे के गिरने की खबर है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटनास्थल वडोदरा के निकट माही नदी के पास हुई है तथा क्रेन एवं उत्खनन मशीनों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article