Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के तालाब में गिरने से उसमें सवार एक महिला और एक बालिका समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लडुआ मोड़ के पास की घटना
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बूढ़ा बगीचा मुख्य मार्ग पर स्थित लडुआ मोड़ पर शनिवार रात लगभग 8:30 बजे एक स्कार्पियो वाहन के तालाब में गिरने से उसमें सवार एक महिला और एक बालिका समेत छह लोगों की मौत हो गई।
अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी गाड़ी
उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब बलरामपुर जिले के लरिमा गांव के निवासी वाहन में सवार होकर पड़ोसी सूरजपुर जिला जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसयूवी जब लडुआ मोड़ के करीब पहुंचा तब वह अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने घायल वाहन चालक को बचा लिया।
चार पुरुष और एक महिला की मौत
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बालिका शामिल है। घायल वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि वाहन को जेसीबी मशीन की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
