गांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन साइट पर गिरा क्रेन और लोहे का स्लैब, दो की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 12-15 लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। फिलहाल, घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

गुजरात के गांधीनगर में देर रात निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया। कुडासन इलाके में ‘Bosky The Empire’ निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अचानक एक भारी-भरकम क्रेन और लोहे का स्ट्रक्चर नीचे गिर गया। हादसे के वक्त साइट पर काम कर रहे 12 से 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, हादसे के बाद सूबे के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

गांधीनगर में हादसा।

गांधीनगर में हादसा।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का शुरुआती काम शुरू किया। सूचना मिलते ही इंफोसिटी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।

End of Feed