गुजरात के अमरेली में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव! कोच का शीशा टूटा, RPF ने शुरू की जांच

Vande Bharat Stone Pelting: घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास जांच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक के आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

Vande Bharat Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। साबरमती से वेरावल जा रही ट्रेन को लाठी और खीजड़िया के बीच अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया। पथराव में ट्रेन के एक कोच का शीशा टूट गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन जब लाठी और खीजड़िया के बीच रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, तभी अचानक उस पर पत्थर फेंके गए। पथराव इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। एक कोच का शीशा टूट गया और उसे नुकसान पहुंचा। शीशा टूटने की आवाज सुनकर यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन रेलवे स्टाफ ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया।

Vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव (फोटो साभार- TNN/PTI)

लाठी-खीजड़िया के बीच टूटा शीशा

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास जांच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक के आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। RPF अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन पर पथराव हुआ था, लेकिन यात्रियों ने पथराव करने वाले लोगों को देखने की बात से इनकार किया है। ऐसे में फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पथराव शरारती तत्वों ने किया या फिर किसी अन्य वजह से हुआ।

End of Feed