Guddu Muslim: हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्री भी जानता है गुड्डू मुस्लिम, धीरे-धीरे खुल रहे गैंगस्टर के राज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2023, 01:45 PM IST

Guddu Muslim News : अतीक अहमद गैंग का सबसे शातिर और खतरनाक मेंबर गुड्डु मुस्लिम ही था। 5 लाख रुपये का इनाम होने के बाद भी गुड्डू मुस्लिम अभी तक पुलिस से बचा हुआ है। गुड्डू मुस्लिम पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया और नाम तक बदल रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम ने पुलिस से बचने के लिए धर्म परिवर्तन करा लिया है।

Guddu Muslim News : अतीक अहमद तो मिट्टी में मिल चुका है, लेकिन उस से जुड़े हुए लोगों के कई ऐसे राज हैं जो अब सामने आ रहे हैं। उमेश पाल मर्डर में पुलिस से बच रहे गुड्डू मुस्लिम के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे आपके होश उड़ जाएंगे। गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता ये दो कैरेक्टर हैं जिनसे जुड़े हुए कई राज हैं, जो अभी तक राज ही थे, लेकिन अब धीरे धीरे खुलासे हो रहे हैं। खास तौर पर गुड्डू मुस्लिम के बारे में जो जानकारी मिली है जिसे जानकर अगर अतीक जिंदा होता तो हैरान रह जाता।

अतीक अहमद गैंग का सबसे शातिर और खतरनाक मेंबर गुड्डु मुस्लिम ही था। 5 लाख रुपये का इनाम होने के बाद भी गुड्डू मुस्लिम अभी तक पुलिस से बचा हुआ है। गुड्डू मुस्लिम पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया और नाम तक बदल रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम ने पुलिस से बचने के लिए धर्म परिवर्तन करा लिया है।

End of Feed